फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेधावी विद्यार्थियों से बनती है विद्यालय की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव एवं स्कॉलर बैज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असम के लोकगीतों पर आधारित समूह गान और ‘यूथ ऑफ नागालैंड’ पर पश्चिमी गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलर बैज देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) मंजीत सिंह सेखों ने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने कहा कि किसी विद्यालय की असली पहचान उसकी इमारत नहीं, बल्कि उसके मेधावी छात्र होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें