फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनईए ने मनाया 49वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में शनिवार को नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) का 49वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि संस्था की असली ताकत उसके सदस्यों का विश्वास और सहयोग है। उन्होंने संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों के योगदान को याद करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में औद्योगिक क्षेत्रों में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं से उद्यमी आहत हैं, इसलिए इस बार कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम में महासचिव वीके सेठ, हरिश जोनेजा, मोहन सिंह और सुधीर श्रीवास्तव सहित कई सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें