बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूटिया के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को अब खेत की पगडंडी व पानी में होकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानाध्यापिका की पहल पर ग्राम प्रधान ने गांव के मुख्य मार्ग से स्कूल तक सीसी रोड का निर्माण करा दिया है।प्राइमरी स्कूल के लिए कोई रास्ता न होने का कारण शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को खेत की पगडंडी से होकर स्कूल आना जाना पड़ता था। प्रधानाध्यापिका नेहा आनंद की पहल पर ग्राम प्रधान मुख्तियार अहमद ने खेत स्वामी से बात कर उन्हें खेत में होकर मेड के सहारे स्कूल तक सड़क बनाने को राजी कर लिया उसके बाद सीसी रोड बनवा दी गई। संवाद