फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल्द तैयार होगा शारदा गोल चक्कर से हिंडन पुल तक का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉलेज पार्क-3 के पास से ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच बना रहा है नया संपर्क मार्ग
विज्ञापन

-करीब एक किमी लंबी सड़क का चल रहा है निर्माण कार्य, करीब 35 प्रतिशत हुआ पूरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 के पास से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बन रहा नया रास्ता मार्च, 2026 तक शुरू हो जाएगा। अभी शारदा गोल चक्कर से हिंडन पुल तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। जो करीब 35 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अफसरों का कहना है कि सड़क के निर्माण को तेजी के साथ पूरा कराया जाएगा। रास्ता शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। नोएडा-ग्रेनो के बीच एक और रास्ता बन जाएगा।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच अभी चार संपर्क मार्ग है, लेकिन वहां काफी यातायात रहता है। कुछ इलाके ऐसे है, जहां लोगों को आने-जाने में काफी समय लगता है। इस कारण नॉलेज पार्क-3 और नोएडा के सेक्टर-146 के बीच एक नया रास्ता बनाया जा रहा है। इसके लिए हिंडन नदी पर पुल बनाने का काम चल रहा है। जो 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। अब दोनों तरफ सड़क बनाने का काम चल रहा है। वहीं शारदा विश्वविद्यालय के पास पुश्ता से लगा अंडरपास भी बनकर तैयार है। अंडरपास से पुल तक करीब एक किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जो करीब 35 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। नया रास्ता शुरू होने के बाद परी चौक और सूरजपुर की तरफ यातायात का दबाव कम हो जाएगा। एलजी गोल चक्कर से होकर लोग नोएड-ग्रेटर नोएडा आ जा सकेंगे। अफसरों ने बताया कि मार्च 2026 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस पर 25 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें