फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-15 से 18 मेट्रो स्टेशन तक की सड़क होगी रीडिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 से 18 मेट्रो स्टेशन तक की सड़क होगी रीडिजाइन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने निरीक्षण कर दिया निर्देश, तीन दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सेक्टर-1 गोल चक्कर से सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन तक की सड़क रीडिजाइन होगी। सड़क पर राहगीरों के लिए फुटपाथ दुरुस्त किए जाएंगे। बारिश का पानी कहीं पर न रुकने पाए यह सुनिश्चित किया जाएगा।
सेक्टर-15 नयाबांस गांव के सामने की तस्वीर भी बदलेगी। यहां पर खुले में बिखरे बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क पर होने वाली अवैध पार्किंग हटेगी। यह निर्देश सोमवार को निरीक्षण कर प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने दिया। सीईओ ने बैठक कर इंजीनियरों से तीन दिन के अंदर सड़क रीडिजाइन किए जाने की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। सीईओ के निरीक्षण में सामने आया कि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास रजनीगंधा चौराहे की तरफ सड़क किनारे पानी भरा हुआ है। यहां पर सर्विस रोड ऊंची और मुख्य सड़क नीची है। सीईओ ने देखा कि फुटपाथ काफी कम हिस्से में बने हैं, जहां पर बने हैं वह भी टूटी-फूट हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-128 गोल चक्कर को संवारा जाएगा

सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास के उस पार सेक्टर-128 गोल चक्कर पर सुबह और शाम व्यस्त समय में वाहनों का जाम लग रहा है। कारण सेक्टर-98 की तरफ से जाने वाले, सेक्टर-128, 129 की तरफ से आने वाले वाहनों का इस गोल चक्कर पर फंसना है। यह गोलचक्कर बड़ा भी है। इसको देखते हुए सीईओ डॉ लोकेश एम ने इस गोल चक्कर को छोटा करने और ट्रैफिक के हिसाब से मोड़ डिजाइन करने और गोल चक्कर को संवारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें