फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे समाज की

Sat, 06 Dec 2025 02:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कथा महोत्सव में मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह, अशोक जी महाराज व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कृष्णानगर स्थित सिंधु नगर में पांच दिवसीय पंचसूत्री कथा महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन पर्यावरण विषय पर चर्चा और कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सुमतिनाथ सेवा भवन में शुरू हुए आयोजन के पहले दिन वक्ता अशोक जी महाराज ने प्रकृति संरक्षण, जल-संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर प्रेरक कथा सुनाई। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। धरती, जल, वायु और वृक्ष केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी जीवन-संरचना के आधार हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी किसी संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

भारत विकास परिषद, अवध प्रांत के प्रांतीय प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शनिवार का विषय स्वदेशी रखा गया है जिसमें मुख्य वक्ता सुधीरानंद जी महाराज प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, क्षेत्रीय प्रचार सुभाष जी, प्रांत के प्रचारक प्रमुख यशोदानंदन, भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, अवध प्रांत के महासचिव एसके सक्सेना, आरके भदौरिया, राम औतार और मुख्य यजमान वीरेंद्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कथा के पश्चात पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं का अभिनंदन किया गया। समापन पर भंडारे में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें