नोएडा। शहर के सभी सेक्टरों में ऐसे कई प्लॉट हैं जिनके मालिकों ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट तो ले लिया है, लेकिन प्रॉपर्टी को खाली छोड़ दिया है। इससे आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और आरडब्ल्यूए को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सेक्टर 72 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश पांडेय ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण और फोरनवा को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा गया है कि ऐसे प्लॉट के मालिक आरडब्ल्यूए को कोई शुल्क नहीं देते हैं, और वहां रहने वालों को साफ-सफाई की कमी व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे सभी भूखंडों की चाबियां आरडब्ल्यूए को सौंप दी जानी चाहिए, ताकि यहां की स्वच्छता और रखरखाव की जिम्मेदारी भी आरडब्ल्यूए की हो जाए। ब्यूरो