फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी सजावट के बीच देसी हस्तशिल्प की चमक, बाजार में दिखी बंगाल की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूप पर सजी मां काली की आकृति से लेकर धान की फसल तक की हो रही बिक्री , पारंपरिक उत्पादों ने खींचा ग्राहकों का ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर सजावट के लिए बाजारों में नए सामान आने लगे हैं। रंग-बिरंगी झालरें, आकर्षक लाइटें और पारंपरिक हस्तशिल्प अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। पाई-2 के बाजार में इस बार बंगाल की लोककला से तैयार सजावटी सामान खास आकर्षण बना हुआ है। बांस, मिट्टी और धान से तैयार इन उत्पादों में भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
पाई-2 मार्केट में बांस के सूप से तैयार मां काली की आकर्षक आकृति ग्राहकों का ध्यान खींच रही है। सूप को आधार बनाकर उस पर शोलापीठ और मिट्टी से मां काली और मां दुर्गा की आकृतियां बनाई गई हैं। इसकी कीमत 400 रुपये रखी गई है। वहीं धान की असली बालियों को फ्रेम पर सजाकर मुकुट जैसा आकार दिया गया है। इस सजावटी फ्रेम की कीमत 250 रुपये है। इसके अलावा बाजार में धान की पूरी बालियां और धान की फसल भी पूजा के लिए बेची जा रही है। बंगाल, ओडिशा और बिहार में दिवाली के अवसर पर धान की बालियां मां लक्ष्मी को अर्पित करने की परंपरा है। इसे नई फसल, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार संजय प्रमानिक ने बताया कि इस बार बंगाल की पारंपरिक चावल-शिल्प कला से तैयार सजावटी सामान बाजार में लाए गए हैं। ग्राहक सामान्य सजावटी सामान के साथ कुछ अलग और पारंपरिक चीजें भी तलाश रहे हैं। ऐसे में बांस के सूप, धान की बालियों और मिट्टी से तैयार उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि सजावट के साथ धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक कला का भी मेल देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें