फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंप संचालक ने फिर पेड़ काटकर बनाया ग्रीन बेल्ट से रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


पंप संचालक ने फिर पेड़ काटकर बनाया ग्रीन बेल्ट से रास्ता

-वन विभाग ने पंप के सुपरवाइजर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
-ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क पांच में है भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित एक पंट्रोल पंप के कर्मचारियों ने एक बार फिर ग्रीन बेल्ट के पेड़ काटकर रास्ता बना दिया। ग्रीन बेल्ट से करीब आठ पेड़ काटे गए हैं। शिकायत मिलने पर वन विभाग ने पंप के सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोप है कि प्राधिकरण ने पंप संचालक कंपनी को नक्शे में तीन रास्ते दिए है, लेकिन मौके पर एक भी रास्ता नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से किसान चौक के बीच 60 मीटर रोड ग्रेजियानो कंपनी के पास है। वहीं सड़क और पंप के बीच ग्रीन बेल्ट है। जिसमें बड़े-बड़े पेड़ है। पेड़ों के कारण लोगों को पंप दिखाई नहीं देता है। करीब दो वर्ष पूर्व में भी पेट्रोल पंप का संचालन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रीन बेल्ट से पेड़ों को कटवा दिया था। ताकि रास्ता बनाया जा सके, लेकिन लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। उसके बाद पेड़ों को लगवाया गया। अब एक बार फिर पंप के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर रास्ता बना लिया है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं सूरजपुर रेंजर रामअवतार का कहना है कि पंप संचालक कंपनी ने प्राधिकरण से प्रस्तावित रास्तों का नक्शा दिखाया है। प्राधिकरण ने पंप को तीन रास्ते दिए है। जो ग्रीन बेल्ट में बने है। अभी तक पंप के पास रास्ता नहीं है। इस संबंध में पंप संचालक कंपनी को प्राधिकरण से रास्ता बनवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें