फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टॉय पार्क के 134 आंवटियों को मौके पर दिए गए आवंटन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉय पार्क के 134 आंवटियों को मौके पर दिए गए आवंटन पत्र
विज्ञापन

-भारत ने टाय उत्पादन में चीन से होने वाले आयात को किया कम
-भारत से 50 देशों में निर्यात किया जाता है खिलौनों का उत्पाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-33 में प्रस्तावित टॉय पार्क के आवंटियों के साथ रविवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लीज डीड करवा चुके 26 आवंटियों को भूखंडों का भौतिक कब्जा दिया गया। जबकि 134 आवंटियों को आवंटन पत्र दिए गए। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में खिलौना उद्योग काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर से कुछ समय पहले तो खिलौनों का आयात होता था। मगर अब यहां से 50 देशों में खिलौने निर्यात हो रहे हैं। सेक्टर-33 में 100 एकड़ में बनने वाले टाय पार्क में 1100 करोड़ रुपये का निवेश होगा। जबकि छह हजार से अधिक लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। अलगे सप्ताह 28 और आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा। वादा किया कि टॉय पार्क के आवंटियों को सरकार और प्राधिकरण हर संभव सहयोग देगा। सेक्टर में बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा समेत सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि भारत की खिलौना मार्केट चीन को पछाड़कर विश्वपटल पर अपनी बादशाहत कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सीईओ ने आवंटियों से अपील की कि वह कब्जा पाने के बाद समय से फैक्टरी बनाकर चालू करें। यहां यमुना एक्सप्रेसवे टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, अजय अग्रवाल, नरेश कुमार गौतम, तरुण, प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका रानी, ओएसडी शैलेंद्र कुमार भाटिया, ओएसडी मेहराम सिंह,महा प्रबंधक परियोजना एके सिंह, उप महा प्रबंधक राजेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच एकड़ में बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर
यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर-33 में 155 भूखंडों की योजना निकाली थी, लेकिन 134 आवंटियों को ही आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। यहां पर चार हजार वर्ग मीटर तक के 132 तथा दो चार हजार वर्ग मीटर से बड़े आवंटी हैं। इस क्लस्टर में मुलायम खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, लकड़ी के खिलौने, राइड ऑन टॉयस, स्लाइड्स, बोर्ड गेम्स, प्लास्टिक खिलौने, प्लेग्राउंड उपकरण खिलौने आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पांच एकड़ में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें