फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बढ़नी में प्रस्तावित 50 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द होगा साकार

Sat, 04 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार की दोपहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया ने प्रस्तावित 50 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अभियंताओं से वार्ता कर जल्द डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चौरसिया ने बताया कि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा लगातार इस अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उम्मीद है कि विधायक के अथक प्रयास से जल्द ही इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रूटीन निरीक्षण भी किया।
उन्होंने लैब रूम, ओपीडी, दवा भंडारण केंद्र, लेबर रूम व डिलेवरी केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान प्रसव केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एएनएम संध्या से एक माह में हुई नार्मल डिलेवरी की जानकारी ली और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय से निगरानी व टेलीफोनिक संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने रजिस्टरों की भी जांच की। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनाश चौधरी व उपस्थित अस्पताल स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में शत-प्रतिशत प्रसव सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्तीय जीओ जारी होते ही प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता विनोद शर्मा, सीएनडीएस के सहायक अभियंता देवेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें