फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव बोर्ड में जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रस्तावित, एक के स्थापना में सहयोग नोएडा करेगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने को नोएडा प्राधिकरण सहयोग करेगा। विश्वविद्यालय में स्टेम सेल और सेमीकंडक्टर दो सेंटर बनाए जाने हैं। नोएडा प्राधिकरण इनमें से एक की स्थापना में सहयोग करेगा। यह प्रस्ताव प्राधिकरण आगामी बोर्ड बैठक में रखने जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर आगे निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर स्थापित होता है तो यह छात्रों को सीधे इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने का अवसर देगा। वहीं, यदि स्टेम सेल रिसर्च सेंटर को प्राथमिकता दी जाती है तो बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस के क्षेत्र में नए शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि इससे जुड़ा प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें