फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवाओं में तेजी से बढ़ रही हृदय रोग की समस्या

सार

ग्रेटर नोएडा में विशेषज्ञों ने बताया कि 18 से 30 वर्ष के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण डायबिटीज, असंतुलित खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल है। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-डायबिटीज, असंतुलित खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल है वजह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिल की बीमारियां अब सिर्फ बुजुर्गों से जुड़ी समस्या नहीं रही। युवाओं की जिंदगी पर भी तेजी से बढ़ रहा है। 18 से 30 वर्ष के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में विश्व हृदय दिवस से पहले विशेषज्ञों ने प्रेसवार्ता में यह बात बताई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि युवाओं में दिल के दौरे की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास, डायबिटीज, असंतुलित खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल है। फोर्टिस अस्पताल के कंसल्टेंट, कार्डियोलाजी डॉ. शांतनु सिंहल ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन अब यह समस्या बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है। 18 से 30 वर्ष की उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे है। बीते एक वर्ष में अस्पताल में 18 से 40 वर्ष तक के करीब पांच मरीजों की बाईपास सर्जरी की गई है। जिन मरीजों को अनियंत्रित डायबिटीज होती है, अक्सर उनकी नसों में सेंसेशन समाप्त हो जाती है। ऐसे में उनको हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण जैसे दर्द, सांस का फूलना, पसीना आना, अकड़न आदि का अक्सर पता भी नहीं चलता और अचानक मृत्यु हो सकती है। इससे बचने के लिए डायबिटीज की हिस्ट्री वाले मरीजों को डॉक्टर के परामर्श से नियमित चेकअप करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें