रबूपुरा (संवाद)। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल राखियों का दामा 10 से 15 प्रतिशत बढ़ा है। बाजारों में 10 से 500 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं। दुकानदारों ने दिल्ली गाजियाबाद से राखियां मंगवाई हैं। मुख्य बाजार स्थित रियो के विक्रेता वीरेंद्र गर्ग हिमांशु मित्तल अरविंद शर्मा कहते हैं कि इस बार हनुमान, खाटू श्याम, रुद्राक्ष के अलावा जरी वाली राखियों की मांग ज्यादा है।