फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लाख के कुख्यात अजय कालिया को ढेर करने वाली पुलिस टीम को गैलेंट्री अवॉर्ड मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड मिला। इनमें छह पुलिसकर्मियों को कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी अजय कालिया एनकाउंटर के लिए मिला है। अजय कालिया कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस व एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 2021 में मारा गया था। अजय कालिया हाईवे पर लूट, डकैती समेत दर्जनों मामले में वांछित था।
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ के एसआई अक्षय त्यागी, अवध नारायण चौधरी, एचसीपी प्रमोद, एचसीपी राजन, एचसीपी मुकेश और कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह को अवॉर्ड मिला है। अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल में वांछित था। बुलंदशहर हाईवे पर चर्चित दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें