फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दरोगा से बदसलूकी, विरोध में पुलिस ने चलाई लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी के डांडी में आयोजित दशहरा मेले में शनिवार रात को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दरोगा के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी कर दी। जानकारी होने पर मेले में तैनात अन्य पुलिस कर्मी और आरएएफ के जवान पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां चलाईं। इससे कुछ देर के लिए मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, नैनी पुलिस बल प्रयोग करने की बात से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान चौराहे के पास मेले के लिए पुलिस लाइन से आए दरोगा ने मेले में अनायास चिल्लाने वाले युवकों को रोका। इसे लेकर युवक दरोगा से भिड़ गए। विवाद बढ़ता व बदसलूकी होता देख दरोगा ने अन्य पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, साथ ही मेले की सुरक्षा में तैनात आरएएफ भी पहुंची और हल्का प्रयोग बल प्रयोग करते हुए, युवकों की भीड़ को इधर उधर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें