फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में 32 केंद्रों पर होगी पीईटी-2026 परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में आगामी 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर 2026 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का आयोजन होगा। परीक्षा 32 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। बुधवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी प्रियंका ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। एडीएम प्रियंका ने अधिकारियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा गया। सभी संबंधित अधिकारी समय से अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी कमी को तत्काल दूर कराने को कहा गया। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा पर जोर :
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। प्रवेश द्वार पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें