फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुहावने मौसम का दौर होगा खत्म, चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी के लिए हो जाएं तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने जा रहा है। एक दो दिन में पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा, इस कारण मई-जून वाली गर्मी का अहसास होने लगेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शनिवार को ही दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
दिल्ली में शनिवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छ: डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते सप्ताह हुई बारिश का असर अब तक दिल्ली-एनसीआर में बना हुआ था। इस कारण से सुबह शाम हल्की ठंड का असर था, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 13 अप्रैल से आंशिक रूप से बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 35.8 और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री, नजफगढ़ में 35.7 और 18.3 डिग्री रहा वहीं रिज में 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें