फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के लोगों ने मशाल और कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-ढ़ाई सौ फ्लैट के एक हजार लोग हैं परेशान

-बिल्डर द्वारा सोसाइटी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जताया विरोध

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित प्लॉट नंबर सात में बनी गार्डेनिया सोसाइटी में निवासियों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी में काम अधूरे छोड़ दिए है। इसके विरोध में लोगों ने रविवार को मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन



सोसाइटी निवासियों के अनुसार, करीब ढ़ाई सौ फ्लैट में लगभग एक हजार लोग रह रहे हैं। फ्लैट की कीमत भी एक करोड़ रुपये से अधिक भी है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि कुछ वर्षों में ही फ्लैट का प्लास्टर झड़ने लगा है। निर्बाध और शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आग से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं है। सोसाइटी निवासी लोकेश सिंह ने बताया कि बिल्डर पीछे 10 वर्षों से सिर्फ झूठे वादे कर रहा है। निवासी नदीम अहमद ने आरोप लगाया कि सोसाइटी का विकास करने की तरफ बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा है। बीते रविवार को भी सोसाइटी के लोगों ने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें