फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयोजक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशीय स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होना था ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के बड़े बड़े वादे तो किए जाते हैं लेकिन जिले में खेल की स्थिति कुछ ओर ही नजर आती है। चार से पांच बड़े स्टेडियम है। उनका लाभ गौतमबुद्ध नगर की प्रतिभाओं को नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि जिले की उभरती प्रतिभाओं को जिला, मंडल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से भी वंचित होना पड़ता है। प्रदेशीय स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल होने थे लेकिन ट्रायल में एक भी फुटबॉलर नहीं पहुंचा।

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में सोमवार को जिलास्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल के ट्रायल होने थे। आयोजक देर शाम तक खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे लेकिन फुटबॉलर ट्रायल में नहीं पहुंचे। ऐसे में जिले में खेल को बढ़ावा देने के सरकारी वादों की पोल खुलती हुई नजर आई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कानपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के फुटबॉल मैदान पर प्रदेशीय स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन कराया गया था।



ये हैं बड़ी वजह
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव वाजिद अली व कोच आशीष चौधरी ने बताया कि खेल विभाग ने दादरी क्षेत्र में ट्रायल कराया। दूर होने के कारण खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सके जबकि नोएडा ग्रेटर नोएडा में ट्रायल में खिलाड़ी शामिल होते हैं।
उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में खेल विभाग ने फुटबॉल के मैदान बनवाए हैं लेकिन गौतमबुद्ध नगर में ऐसा नहीं है। ऐसे में जिले की प्रतिभाओं को तैयारियों के लिए दिल्ली या आसपास के जिलों में बने मैदानों में जाना होता है। ट्रायल में नहीं पहुंचने का यह भी एक कारण हो सकता है। सरकार को जिले में भी फुटबॉल मैदान बनाने पर ध्यान देना चाहिए ताकि यहां कि प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिल सके।
विज्ञापन




महिला सीनियर ट्रायल में भी नहीं पहुंची थी खिलाड़ी
खेल विभाग के निर्देश पर 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक गोंडा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में सीनियर महिला वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता होने वाली है। उसके लिए गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 17 अक्तूबर को जिलास्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल के ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची। आयोजक पूरे दिन खिलाड़ियों के पहुंचने के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें