फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घोड़े की अढ़ैया से विपक्षी को किया धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के छह स्कूलों में 288 छात्रों ने चली चाल, खेला शाह और मात का खेल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा/ ग्रेटर नोएडा /दनकौर/बिलासपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के तहत शुक्रवार को जिले के छह स्कूलों में मुकाबले हुए। दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में 40, सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में 62 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं नोएडा में सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल में 48 छात्रों और सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में 90 छात्रों ने दिमागी घोड़े दौड़ाए। जेनेसिस स्कूल में फाइनल सोमवार को होगा। वहीं दनकौर स्थित एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल में 32 और बिलासपुर में प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में 16 छात्रों ने बाजियां खेलीं।
प्रतियोगिता में सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की देखरेख में पूरे किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विपक्षी विद्यार्थियों के राजा को मारने के लिए हाथी और घोड़े की चाल चली। सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. आशा शर्मा व शैफाली स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह व स्पोर्ट्स एचओडी विवेक कुमार ने बताया कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। वहीं एपीजे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. नेहा शर्मा, वाइस प्रिंसिपल अमृता हजेला और पुनीता भसीन, स्पोर्ट्स विभाग से एचओडी शारीरिक शिक्षा के.एस. राजपूत, पीईटी आशा पठानिया और अर्पित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल स्कूल की प्रिंसिपल गार्गी घोष ने कहा कि अमर उजाला स्कूली बच्चों के लिए खेल आदि कार्यक्रम समय समय पर कराता है, जिससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित खिलाड़ी


सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, दादरी
सीनियर: निशांत कुमार, माही
जूनियर : आरव कलशन, अक्षत
शैफाली पब्लिक स्कूल, दादरी
सीनियर : अश्वनी, हर्ष
जूनियर: आरव, काव्या
एपीजे स्कूल, सेक्टर-16ए

सीनियर : सुहन्या जौहरी,समन्वी चंद्रा

जूनियर: अबीर अरोरा, विवान विश्वनाथ
एसडीआरवी कान्वेंट, दनकौर
सीनियर: चैतन्य गुप्ता, हृदय

जूनियर: रुद्राक्ष, एकांक्ष
प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर, बिलासपुर
सीनियर : संचित, दक्षराज
जूनियर : चिराग गुप्ता, दक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें