ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि निपुण भारत मिशन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शैक्षणिक अवधारणाओं, गतिविधि आधारित शिक्षण और बाल-केंद्रित शिक्षा से जोड़ना है। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता नीता सिंह, रश्मि त्रिपाठी और कंचन बाला ने एफएलएन, एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों और प्रभावी शिक्षण तकनीकों पर सत्र आयोजित किए। मौके पर समन्वय नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह, दीक्षा, अर्चना पांडेय, निधि त्यागी, संदीप कुमार, भोला कुमार, रीना भारती और डॉ. रेणु सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो