फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से की गई कार्रवाई के माध्यम से यह आंकड़ा सामने आया है। वर्ष 2023-24 में कुल 26,964 वाहनों के चालान किए गए थे। वहीं, 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 27,855 हो गई। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 2023-24 में बिना हेलमेट 22,367 वाहनों के चालान किए गए। बगैर सीट बेल्ट 4,597 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। 2024-25 में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण 23,233 चालान किए गए और सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 4,622 चार पहिया गाड़ियों के चालान किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें