फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीण रूटों पर लगातार घट रही बसों की संख्या

Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या घटने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ से बुचौली रोड वाया मेघनवास, गागड़वास, महेंद्रगढ़ से सतनाली वाया कुराहवटा, मांडोला होते हुए बस सेवा बंद है। वहीं महेंद्रगढ़ से सेहलंग वाया झुक, अगिहार के लिए शाम के समय एक बस सेवा का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों ने इन रूटों पर बसों का संचालन करने और बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीण सोनू, पवन, गोविंद, राजकुमार, संतोष ने बताया कि इन गांवों की करीब 20 हजार की आबादी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से इन रूटों आवागमन करती है। रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों और महिलाओं को हो रही है।

वर्जन :
महेंद्रगढ़ से जिन ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा है, उन गांवों के ग्रामीणों ने कोई मांग पत्र नहीं दिया है। अगर ग्रामीणों की ओर से कोई मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस का संचालन किया जाएगा।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें