नोएडा। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नॉर्वे के प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने करियर और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। विद्यालय में सोप्रा की ओर से स्मार्ट स्क्रीन और कंप्यूटर सेंटर भी स्थापित किया गया है। इससे छात्राओं को आधुनिक तकनीक से पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। ब्यूरो