ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्राधिकरण को मांगपत्र सौंपा है। इस दौरान नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने, सफाई व्यवस्था सुधारने, पार्कों के रखरखाव और बाउंड्री वॉल बनाने की मांग उठाई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यवीर नेता जी ने बताया कि पिछली बैठकों में उठाए गए कुछ मुद्दों पर काम शुरू हो चुका है। आरडब्ल्यूए महासचिव सत्यवीर नागर ने कहा कि ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करवाना ही प्राथमिकता है। इस दौरान अर्जुन अवाना, विवेक चौहान, इन्द्र भाटी, पवन शर्मा, समीर पांडे, राजीव शहरावत, विनोद कुमार और अभिषेक सिंह मौजूद रहे।