फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरिख व नियाल तैयार, कल होगा नोएडा एयरपोर्ट का करार

Tue, 06 Oct 2020 06:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा नोएडा एयरपोर्ट का बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का करार बुधवार 7 अक्तूबर को दोपहर एक बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के दफ्तर में होगा। एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के प्रतिनिधि भारत आ चुके हैं। करार के लिए नियाल और यमुना प्राधिकरण के दफ्तर को खास तौर से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट के करार के लिए ज्यूरिख कंपनी के 7 प्रतिनिधि विशेष विमान से रविवार देर रात भारत आ गए हैं। कंपनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुरुग्राम के एयरो सिटी में ठहरे हुए हैं। बुधवार दोपहर को एक बजे कंपनी प्रतिनिधि ग्रेनो स्थित नियाल के दफ्तर पहुंचेंगे। उसके बाद 29,500 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट पर करार होगा। करार के लिए कंपनी ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नाम से स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी गठित की है। उसके सीईओ और नियाल (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह करार पर हस्ताक्षर करेंगे। वर्ष 2017 में जेवर में नोएडा एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव सबसे पहले सामने आया और तीन वर्ष के भीतर यह प्रोजेक्ट करार तक पहुंच गया है। जिस गति से यह प्रोजेक्ट करार तक पहुंचा है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

करार के लिए प्रवेश के लिए गेट बन रहा है। सीढ़ियों को गमले में लगे फूलों से सजाया जा रहा है। सीईओ के दफ्तर में ही हस्ताक्षर होंगे, उसे भी हरा-भरा किया जा रहा है। मीडिया कवरेज के लिए बोर्ड रूम को तैयार किया जा रहा है। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे के बीच करार पर हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें