नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 में स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) की टीम आईआईटी खड़गपुर में आयोजित एशिया के प्रतिष्ठित तकनीकी-प्रबंधन महोत्सव ‘क्षितिज’ के प्लेटिनम जुबली संस्करण में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। शुक्रवार से शुरू हुआ यह तीन दिन का आयोजन रविवार को खत्म हुआ। आयोजन में निसबड प्रदर्शनी प्रायोजक के रूप में एमएसएमई नवाचार, स्टार्टअप और अपने प्रशिक्षित उद्यमियों को एक प्रभावी वैश्विक मंच दिया गया। नोएडा से पहुंची निधि ठाकुर ने बताया कि बी-प्लान प्रतियोगिताओं और तकनीकी प्रदर्शनियों के माध्यम से युवा स्टार्टअप को मेंटरिंग और हैंडहोल्डिंग का लाभ मिल रहा है। यह सहभागिता पीएम सूर्यघर, संकल्प और प्रबंधन विकास कार्यक्रमों के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान कर रही है।