फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भांजे ने मामा को लगाई 50 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। एक व्यक्ति ने अपने भांजे पर ट्रांसपोर्ट कारोबार व कार्यालय खुलवाने के नाम पर 50 लाख रुपये का चपत लगाने का आरोप लगाया है। उसने भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज टू में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दादरी निवासी कमल भाटी ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने दुजाना गांव निवासी भांजे संदीप के साथ मिलकर 2020 में ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू किया था। इसके लिए फेज दो स्थित एनएसईजेड में ट्रांसपोर्ट का कार्यालय भी खोला था। कमल ने 50 लाख का लोन लेकर 30 गाड़ियां खरीदी थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि संदीप ने कमल को विश्वास में लेकर खुद ही देखरेख करने का दावा किया। इसके बाद फर्जीवाड़ा कर चपत लगा दिया। आरोप है कि संदीप ने 30 ड्राइवर की जगह महज छह-सात चालक रखे जबकि बिल प्रतिमाह 30 चालक के बनाए जा रहे हैं। कमल ने जानकारी होने पर संदीप और गोपाल मुंशी से हिसाब किया तो आरोपितों ने धमकी देते हुए भगा दिया। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में संदीप, गोपाल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें