फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्लोबल क्लाइमेट चेंज विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। कॉलेज के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की ओर से यह आयोजन हुआ। वार्ता में पर्यावरणविद् प्रो. संजय सेन गुप्ता ने वैश्विक तापमान में वृद्धि, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और वनों की कटाई के गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की सामूहिक आवश्यकता पर बल दिया। जलवायु परिवर्तन के हालिया रुझानों, जलवायु निगरानी में तकनीक की भूमिका और सततता को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत प्रयासों की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने सफल जलवायु पहलों के वास्तविक उदाहरण साझा किए और छात्रों को नवाचार, शोध और जिम्मेदार जीवनशैली के माध्यम से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें