फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासूम की हत्या कानून-व्यवस्था की स्थिति को करती है उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय जिले के दौरे पर रहे। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर किया। वहां से प्रदेश अध्यक्ष सिधारी गए जहां उन्होंने सात वर्षीय मासूम साजेब अली के परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। इस निर्मम हत्या उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि जिले में एक सात वर्षीय मासूम की हत्या, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करती है। पुलिस की अकर्मण्यता के कारण ही मासूम की जान गई।
अगर पुलिस समय पर चेत गई होती और कार्यवाही की होती, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। कुछ दिन पहले मासूम साजेब की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गेट पर मिला था। योगी सरकार अपराध रोकने में पूर्णतः विफल रही है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राहुल राय, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अंसार अहमद, गिरीश चंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गजयपुर गांव में कांग्रेस नेता सौरभ राय के निवास पर उनके दिवंगत दादा जितेंद्र नाथ राय की त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे एलवल पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमन सिंह के निवास पर उनके छोटे भाई की पत्नी के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें