फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद ने ओखला पक्षी विहार में निकाली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नोएडा। जिले के सांसद डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-94 स्थित ओखला पक्षी विहार में शनिवार को यात्रा निकाली गई। यह आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रवासी पक्षियों के ठहराव, उनके भोजन की व्यवस्था तथा वृक्षों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ओखला पक्षी विहार में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण और जरूरी सुधार किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, जिसके लिए समुचित बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का भी यहां शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है, जिससे उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा पक्षी विहार के महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष संजय बाली, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक डिम्पल आनंद, विनोद शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें