5 जुलाई के बाद मानसून की एंट्री के आसार
नोएडा। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी देखा गया। तेज धूप न होने और बादलों की आवाजाही में गर्मी का कम एहसास हुआ। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 जून और एक जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहेगा।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि देश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। 30 जून से पहले तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में 5 जुलाई के बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि प्री-मानसून बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ब्यूरो