फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्षेत्र में था बदमाश का आतंक, पुलिस पहुंची तो टंकी में छिपा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नबी करीम से लक्ष्मण इंदौरिया को बेटे सहित दबोचा, इलाके में मना जश्न
विज्ञापन

कारोबारी को ब्लैकमेल कर मांग रहा था 50 हजार, पुलिस का नोटिस फाड़ा
खुद को पत्रकार बताकर चलाता था कई यू-ट्यूब चैनल, डराकर करता था वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को पत्रकार बताने वाले नबी करीम के एक बदमाश का खासा आतंक था। वह किसी को भी धमकाकर वसूली कर लेता था। यहां तक कोई उसकी शिकायत तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। आरोपी ने एक कारोबारी से 50 हजार मांगे तो पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो परिजनों ने बदसलूकी-मारपीट करने के अलावा नोटिस भी फाड़कर हाथ में थमा दिया। जबरन पुलिस घर में घुसी तो आरोपी लक्ष्मण इंदौरिया (52) छत पर पानी की टंकी में छिपा मिला। यहां से उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले आई। वहीं, स्थानीय लोगों को जब आरोपी की गिरफ्तारी का पता चला तो उन्होंने जश्न मनाया। पुलिस ने बेटे लक्ष्य (26) को भी गिरफ्तार किया है, जबकि पत्नी और दूसरे बेटे प्रज्ञावान की पुलिस को तलाश है। लक्ष्मण पर पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी कई यू-ट्यूब चैनल भी चलाता है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 27 मार्च को रेस्तरां चलाने वाले दौलत राम ने पीसीआर कॉल कर लक्ष्मण की ओर से 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत की थी। आरोपी 23 मार्च को साथियों के साथ पहुंचा और दौलत राम के खिलाफ गलत खबर चलाने और जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा। 27 मार्च को आरोपी ने शीला सिनेमा के पास जबरन उसे रोका और रुपयों मांगे। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जबरन वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जब लक्ष्मण को पुलिस से शिकयत का पता चला तो आरोपी ने बेटों के साथ मिलकर दौलम राम व दोस्त की पिटाई कर दी। घटना में आरोपी की पत्नी ने झूठा आरोप लगाकर मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मारपीट का एक और मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो लक्ष्मण के बेटे लक्ष्य और प्रज्ञावान ने हवलदार शशांक और सिपाही विजयंत से मारपीट कर दी। पुलिस अंदर घुसी तो पानी की टंकी में छिपे लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कई यू-ट्यूब चैनल चलाकर वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें