ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला की चेन छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पूर्वांचल रायल सिटी निवासी वैशाली गुप्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को किसी काम से स्कूटी पर घर से निकलीं थी। दोपहर को वह आम्रपाली कैसल सोसाइटी के पास पहुंचीं थीं। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले ही एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपट ली। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाने के अलावा कपड़े से चेहरा ढका था। ब्यूरो