फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीमद्भागवत कथा में सुरमयी भजनों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर के टप्पल रोड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन भक्तिभाव और भजन-रस में सराबोर रहा। कथावाचक आचार्य ने श्रीकृष्ण लीला, भक्त-प्रह्लाद चरित्र और धर्म-प्रेम का प्रसंग सुनाया। पंडाल में हरे कृष्ण, राधे राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूसरे दिन भजन मंडली की ओर से पेश किए गए श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम और रघुनंदन का गुणगान जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कथा के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें