नोएडा। सेक्टर 112 और 118 में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या पर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने हेल्थ विभाग के सीनियर मैनेजर आरके शर्मा से मुलाकात की।
इस दौरान सेक्टर-112 के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-112 में लावारिस कुत्तों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है और अमूमन हर गली में 15-20 कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। पैदल चलने वालों पर भौंकते हैं और कई बार काट भी लेते हैं। इससे सेक्टर के बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। कई बार बाइक सवारों पर भी हमला कर देते हैं। सेक्टर-118 के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर की नालियों की पिछले एक-डेढ़ साल से सफाई नही हुई है और सड़क के किनारे झाड़ियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इस वजह से बारिश के सीजन में जहरीले जीव सांप-बिच्छू आदि पनप रहे है। इससे सेक्टर वासी डरे हुए हैं। सेक्टर-112 के उपसचिव संजीव कुमार ने कहा कि बारिश के इस मौसम में नालियों में मच्छर आदि न पनपे इस लिए सेक्टर में नियमित तौर पर लार्वा आदि का स्प्रे होता रहना चाहिए। आरके शर्मा ने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को सेक्टर-118 में सफाई अभियान चलाने एवं सेक्टर-112 में सभी कुत्तों का स्टरलाइजेशन कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो