ग्रेटर नोएडा। शहीद सुरेश सिंह भाटी की पत्नी सरोज देवी ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आगामी 5 अक्तूबर को धरने पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनके पति 5 जुलाई 2006 को बारामुला में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। अंतिम संस्कार 7 जुलाई 2006 को पैतृक गांव डाबरा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार की आर्थिक मदद, गांव में शहीद स्तंभ, सड़क और गोल चक्कर का नामकरण, प्रतिमा स्थापना, आवासीय एवं कृषि भूमि का पट्टा, परिजन को नौकरी और पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी दिलाने जैसे आश्वासन दिए थे। लेकिन 19 वर्ष बीत जाने के बाद भी शहीद परिवार को कोई लाभ नहीं मिल पाया। ब्यूरो