ग्रेटर नोएडा। जीवन अर्पण गौ सेवा समिति ने जिला प्रशासन से जनपद में संचालित सभी मीट, मछली और अंडे की दुकानों को बंद करने की मांग की है। समिति के सदस्यों का कहना है कि इन नौ दिनों में घर-घर पर माता रानी की चौकी सजाई जाती है और श्रद्धालु सुख-शांति एवं सभी जीव-जंतुओं के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में इस अवधि में किसी भी प्रकार की जीव हत्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कई स्थानों पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन पर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मोनू गुर्जर, देवा पंडित, नवीन देवधर, मनीष टाइगर, प्रमोद भारद्वाज, विनीत नागर और सुनील दुबे शामिल रहे। ब्यूरो