यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और जेवर में मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिया निकालकर इमाम साहब की शहादत को याद किया। मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला कायस्थान, नाई रंगरेजन से सुबह शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों, मोहल्ला धोबीवाडा, कुरेशियान, मुख्य बाजार और राजपूतान से होते हए बस अड्डे के पास स्थित तालाब पर जाकर समाप्त हुआ। जहां पर ताजियों को कर्बला में दफनाया गया। जुलूस में शाहीद खां, जब्बार खां, कदीर सलमानी, जमील खां, सुशील आदि ने मुदगर, लाठी, बनौती से कलाबाजी दिखाई। ताजियों का जुलूस खलीफा सादिक उर्फ कलुआ खां के नेतृत्व में निकल गया। त्योहार और शनिवार को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट रही। ताजिया और जूलूस के दौरान चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई।