नोएडा (संवाद)। इंडोनेशिया में आयोजित एपीजीसी मिड एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट में नोएडा के गोल्फर सिमरजीत सिंह ने प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। 22 से 25 जून तक चली प्रतियोगिता में एशिया के आठ देशों के 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 47 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (डी कैटेगरी) में सिमरजीत ने तीन राउंड में 79, 73 और 72 का स्कोर बनाया। पहले राउंड के बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग का खिताब जापान के टिनाकी ने जीता। कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिमरजीत ऑल इंडिया ऑर्डर ऑफ मेरिट में नंबर-1 खिलाड़ी हैं और आगामी टीजीसीएल लीग में अपनी टीम बेब राइडर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके प्रदर्शन से जिले और देश का गौरव बढ़ा है।