-जरा सी बारिश में दलदल में तब्दील हो जाती है सड़क
-अमर उजाला संवाद में फूटा ग्रामीणों का दर्द
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सोरखा गांव में मुख्य रास्ता लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। जरा सी बारिश होते ही पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। ऐसे में गांव की ओर जाने वाले लोगों का पैदल तो दूर वाहनों से निकलना तक दूभर हो गया है। उन्हें घूमकर लंबे रास्ते से शहर जाना पड़ रहा है। सेक्टर-115 स्थित गांव में हुए अमर उजाला संवाद में ग्रामीणों का यह दर्द फूट पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया, यहां लंबे समय से शहर से गांव को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता अभी भी कच्चा पड़ा हुआ है। यहां बारिश होते ही पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। यहां बनी नालियां पूरी तरह से टूट चुकी हैं। सालों पहले पड़ी सीवर लाइन भी अब तक चालू नही हो सकी। इसी तरह हफ्तेभर में तीन से चार बार गंदा पीने का पानी सप्लाई होता है। तमाम शिकायतों के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
-
कोट
गांव में सालों पहले पड़ी सीवर लाइन आज तक चालू नही हुई।
-मोहम्मद आसिफ
गांव से शहर को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता इतना खराब है कि बारिश होते ही दलदल बन जाता है।
-अमरपाल सिंह
गांव में सप्लाई होने वाला पीने का पानी हफ्तेभर में तीन-चार दिन गंदा ही आता है, जो किसी लायक नही है।
-महेंद्र सिंह
न तो जल निकासी है और न ही कोई पक्की सड़कें, गांव के लिए कोई योजना न होने से अव्यवस्थाएं हैं।
-रवि यादव
कम से कम स्कूली बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता होना चाहिए, स्कूल जाते जाते पैर गंदे हो जाते हैं।
-नदीम
गांव से लेकर मुख्य मार्गों तक के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नही है, ऐसे में काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है।
-शेखर