फोटो.....
रबूपुरा। महाशिवरात्रि पर भाईपुर ब्रह्मानंन गांव के पास स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव में 11 फरवरी से शुरू हो रहे मेले में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। शनिवार को एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।एसीपी ने कहा कि इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। दिन-रात पुुलिस बल तैनात रहेगा। यूपी-हरियाणा सीमा के साथ अन्य मुख्य मार्गों पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी।