फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 30 दिसंबर तक जारी होगी फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची का निराकरण 11 दिसंबर तक किया जाएगा। बोर्ड की ओर से 59 केंद्रों की जारी सूची में 35 आपत्तियां आई हैं। वहीं 30 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की बोर्ड की ओर से फाइनल सूची जारी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से पहले राउंड में जारी की गई सूची में कुल 59 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से पुराने 10 केंद्रों को काटा गया था और आठ नए केंद्र बनाए गए हैं। कुल बनाए गए 59 केंद्रों में से 35 केंद्रों ने डीआईओएस कार्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से 10 दिसंबर तक बैठक में आई आपत्तियों और केंद्रों की सूची पर चर्चा होगी। 11 दिसंबर को यहां से फाइनल सूची शासन को भेज दी जाएगी। उसके बाद फाइनल केंद्रों की सूची जारी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें