ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दंपती का गहने, नकदी व सामान से भरा बैग लेकर ऑटो चालक भाग निकला। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव गढ़ी चौखंडी निवासी अधिवक्ता विष्णु शंकर का कहना है कि 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे पत्नी के साथ गढ़ी सब्जी मंडी चौराहा से ऑटो रिक्शा पर सवार हुए थे। उन्होंने बैग रिक्शा के पिछले हिस्से में रखा था। गौड़ सिटी चौक के पास उतर कर चालक को पैसे निकाल कर दे रहे थे। इसी बीच चालक बिना पैसे लिए बैग समेत ऑटो लेकर मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो