फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन घंटे लिफ्ट बंद रही, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के टावर-3 में सोमवार रात करीब तीन घंटे तक लिफ्ट बंद रहने से लोगों को ऊपर-नीचे आने-जाने में काफी परेशानी हुई। देर रात बाद ही मेंटनेंस और प्रबंधन की टीम लिफ्ट ठीक कर सकी। निवासियों ने बताया कि टावर में सुबह से ही लिफ्टें बंद होने की शिकायतें आ रही थीं। फिर रात में दोबारा यह समस्या हुई। लिफ्ट बंद होने से लोगों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ा। निवासियों ने बताया कि मेंटनेंस संभाल रही कंपनी और बिल्डर प्रबंधन लिफ्ट की समस्याओं को स्थायी रूप से दूर नहीं कर पा रहे हैं। मामले में सोसाइटी में रखरखाव देख रही कंपनी के प्रतिनिधि अमित कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन और मैसेज किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें