फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएमएस फुटबॉल क्लब जटवाड़ और एनसीआर फुटबॉल अकादमी के बीच आज होगा लीग का फाइनल मुकाबला

Sun, 26 Oct 2025 01:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में सेमिफाइनल मुकाबले के दौरान गोल करने का प्रयास करता हुआ ​खि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यंग अंबाला फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पीएमएस फुटबॉल क्लब जटवाड़ व डीएवी रिवरसाइड स्कूल अंबाला कैंट के बीच आमना सामना हुआ। मुकाबले की शुरूआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रमक दिखाई दे रहे थे। पीएमएस टीम के खिलाड़ी आयुष ने डीएवी पब्लिक स्कूल टीम के खिलाड़ियों के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाते हुए 18वें मिनट, 44वें व 46वें मिनट पर गोलकर कर मैच को एकतरफा बना दिया। इसके बाद पीएमएस टीम ने दो ओर गोल कर स्कोर को 5-0 किया, दूसरे हॉफ में डीएवी रिवरसाइड टीम की तरफ से 38वें व 42 वें मिनट में दो गोल किए गए। लेकिन वो उनके किसी काम नहीं आ सके। आखिर में पीएमएस टीम ने 5-2 के स्कोर से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला जय पब्लिक स्कूल अधोई व एनसीआर फुटबॉल अकादमी अंबाला के बीच खेला गया। एनसीआर टीम के खिलाड़ी गुन्नू ने चौथे मिनट, सूर्यांश ने 19वें मिनट व लॉरेंस ने 43वें मिनट में एक के बाद एक गोल कर मुकाबले को 3-0 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई। इन मुकाबलों में समाजसेवी संजय मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। रविवार को फाइनल मुकाबला इसी मैदान में खेला जाएगा। यह लीग फुटबॉल लवर्स एसोसिएशन की तरफ से कराई जा रही है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में सेमिफाइनल मुकाबले के दौरान गोल करने का प्रयास करता हुआ खि

अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में सेमिफाइनल मुकाबले के दौरान गोल करने का प्रयास करता हुआ खि

अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में सेमिफाइनल मुकाबले के दौरान गोल करने का प्रयास करता हुआ खि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें