फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी संग साथी को देखकर बौखलाया मजदूर, ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलए यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर हुई घटना
विज्ञापन

आरोपी मजदूर हिरासत में, ठेकेदार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर रविवार देर रात एक मजदूर ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने साथी की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोलू कुमार (30) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मजदूर हरिमोहन निवासी मोतिहारी, बिहार को हिरासत में लिया गया है। एसीपी अवनीश दीक्षित का कहना है कि नॉलेज पार्क-2 स्थित निर्माणाधीन जीएलए यूनिवर्सिटी में कार्यरत दो मजदूर गोलू कुमार और आरोपी हरिमोहन ने रविवार रात शराब पीने के साथ मुर्गा पार्टी की थी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी झुग्गी में सोने के लिए चले गए। आरोप है कि गोलू कुमार को लगा कि शराब के नशे में होने के बाद हरिमोहन सो गया, लेकिन वह जग रहा था। उसी दौरान हरिमोहन ने अपनी पत्नी को गोलू कुमार के साथ जाते हुए देख लिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि हरिमोहन ने ईंट उठाकर गोलू कुमार के सिर पर मार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में गोलू को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक और आरोपी करीब तीन माह पहले ही ठेकेदार के बुलावे पर काम के लिए आए थे। दोनों पहले से एक दूसरे से परिचित थे। दोनों मजदूरों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही थी। ठेकेदार विजय की ओर से थाना नॉलेज पार्क में हरिमोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में हत्या हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें