नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए लीग मैच में द किंग्समैन टीम ने क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड को पांच रन से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द किंग्समैन ने निर्धारित 20 ओवर में 190/6 का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड ने आक्रामक शुरुआत की। शिवा पराशर ने मात्र 14 गेंदों में 55 रन ठोककर मैच को रोमांचक बना दिया, वहीं आजाद सिंह चौहान ने 34 रन का योगदान दिया। लेकिन अंत में द किंग्समैन के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए विपक्षी टीम को 185/7 पर रोक दिया। द किंग्समैन के शिवम चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर मनोज कौशिक और अमित अत्रि रहे, जबकि स्कोरिंग जतिन चौधरी ने की।