फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार दिए पैसा मांगने पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव में उधार दिए पैसे मांगने गए युवक के साथ गाली-गलौज कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि वीरपुरा गांव में गौरव कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने गांव में ही अपने चचेरे भाई शुभम को उधार पैसे दे रखे थे। 19 नवंबर की शाम को वह अपने उधार दिए पैसे की मांग करने शुभम के घर पहुंचे। घर पर उसकी माता सुनीता देवी व छोटा भाई सौरभ भी था। पैसे मांगने से नाराज होकर वह गौरव के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो शुभम ने चाकू से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। दो दिन बाद शुभम, सुनीता देवी और सौरभ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें